income certificate कैसे बनाए :
Income certificate कैसे बनाए ये जानने से पहले आपको ये जानना चाहिए कि income certificate होता क्या है ? Income certificate या आय प्रमाण पत्र एक ऐसा सरकारी दस्तावेज होता है जो की आपके क्षेत्र के अधिकारी द्वारा यह प्रमाणित किया जाता है की आपके या आपके परिवार की वार्षिक आय कितनी है ।
Income certificate क्यों बनाए:
सबसे पहले हम जानते हैं की income certificate की जरूरत कहाँ होती है।
जैसे की मान लो आपको किसी स्कूल या कॉलेज में एडमिशन लेना हो या आपको अपने स्कूल से scholorship लेना हो तो आपको income certificate देना पड़ेगा।तब जाकर आप उस
scheme का फायदा उठा सकते हो।
जैसे कहीं कहीं पर ये system रहता है की अगर आप 10th या 12th फर्स्ट डिवीजन से पास करते है तो सरकार की तरफ से आपको scholarship मिलता है अपने आगे की पढ़ाई को जारी रखने के लिए।इसके लिए भी आपको इनकम certificate या आय प्रमाण पत्र अपने स्कूल या कॉलेज में देना पड़ेगा।तब जाकर ही आपको उस योजना का लाभ मिल सकता है।
विभिन्न तरह की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आय प्रमाण पत्र या income certificate बनाना जरूरी होता है।
Income certificate कैसे बनाए:
Income certificate या आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरीके से बना सकते है।
Income certificate ke liye online apply kaise kare:
आप जिस राज्य के रहने वाले हैं वहां की सरकार का एक offiicial वेबसाइट रहता है।जिस पर visit करके आप अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।जैसे की मान ले की आप बिहार के रहने वाले हैं तो वहा की website www.serviceonline.Bihar.gov.in है।
इस वेबसाइट पर जाकर आप आसानी से income certificate या आय प्रमाण पत्र के लिए apply कर सकते है।सबसे पहले आपको registration करना होगा और उसके बाद आपको पूरा डिटेल भरना होगा।
Income certificate बनाने के लिए documents:
Income certificate बनाने के लिए आपको नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी:_
1)आधार कार्ड
2)पहचान पत्र
3)राशन कार्ड
4)आय प्रमाणित करने के लिए घोषणा पत्र
5)पासपोर्ट साइज के दो फोटो
Income certificate आने में कितना समय लगता है:
अगर बात करे की income certificate या आय प्रमाण पत्र आने में कितना समय लगता है,तो 10 से 15 दिन में आय प्रमाण पत्र आपको मिल जायेगा।लेकिन कभी कभी 1 महीने का भी समय लग जाता है।
Income certificate की validity कब तक रहती है:
अगर बात करे की income certificate का आप कब तक उपयोग कर सकते है तो इसका जवाब है की अधिकतर आप उस आय प्रमाण पत्र का 3 साल तक ही उपयोग कर सकते हैं,उसके बाद फिर से आपको apply करना होगा।

0 टिप्पणियाँ