पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अब क्रिकेट के मैदान के बाद फिल्म जगत में भी जलवा दिखाने को तैयार हैं। धौनी ने प्रोडक्शन हाउस खोल लिया है।इस बात की जानकारी लेट्स सिनेमा ने रविवार को ट्वीट करते हुए दी है।उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है जिसमें धौनी नजर आ रहे हैं।उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम धोनी एंटरटेनमेंट है। धौनी के प्रोडक्शन हाउस का जो पोस्टर सामने आया है,उसके मुताबिक उनके प्रोडक्शन हाउस के तहत तेलगु , तमिल और मलयालम में फिल्में बनाई जाएगी।वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं।इसी वजह से उनकी तमिलनाडु में बहुत ज्यादा फैन फॉलोइंग है ।महेंद्र सिंह धौनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से 15 अगस्त 2020 को सन्यास लिया था। लेकिन वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते नजर आ रहे हैं।


0 टिप्पणियाँ