Ticker

6/recent/ticker-posts

पिच पर रोहित शर्मा का पोस्ट वायरल

रोहित शर्मा का पिच वाला पोस्ट हुआ वायरल, जानें पोस्ट में क्या है ?
एक दिन पहले करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग पर पहुंचने वाले स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा सोमवार को इंस्टाग्राम पर किया गया मजेदार पोस्ट खूब वायरल हुआ। उन्होंने एक फोटो डाली जिसमें वह मोटेरा स्टेडियम में अभ्यास के दौरान आधे लेटे नजर आते हैं। 

रोहित शर्मा का ये पोस्ट वायरल हो रहा है।    


साथ में उन्होंने लिखा सोच कर हैरान हो रहा हूं की चौथे टेस्ट की पिच कैसी होगी। इसे तीसरे टेस्ट में इस्तेमाल की गई मोटेरा की पिच के आलोचकों पर रोहित के निशाने के रूप में देखा जा रहा है। उस टेस्ट में 140 ओवर में ही मैच का नतीजा निकलने के बाद दिग्गजों ने ,खासकर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटरों ने पिच की आलोचना शुरू कर दी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ