आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे की विद्युत ऊर्जा किसे कहते हैं और इसका मात्रक क्या होता है।
यदि किसी बिजली के बल्ब पार 220 v -60 w लिखा हो तो इसका मतलब होता है की यदि किसी माकन के विद्युत परिपथ मे लगा दिया जाए तो वह 220 v के विभावंतर पर 60 वाट शक्ति का उपयोग करेगा मतलब की प्रति सेकंड इस बल्ब के कारण 60 j विद्युत ऊर्जा खर्च होगा|
![]() |
| विद्युत ऊर्जा |
विद्युत ऊर्जा के घरेलू तथा व्यावसायिक उपयोग के पठन के लिए जूल एक छोटा मात्रक है |यदि विद्युत परिपथ मे 1 किलोवाट या 1000 वाट का कोई यंत्र या मशीन जैसे हीटर लगाया जाए और इसे एक घंटे तक जलाया जाए तो हम कहते हैं की परिपथ मे 1 किलोवाट घंटा विद्युत ऊर्जा का उपयोग हो रहा है |1 किलोवाट घंटा को 1 यूनिट विद्युत ऊर्जा भी कहा जाता है
1 kwh =(1 kw )(1 h )=(1000 w )(60*60)
3.6*10⁶w s =3.6*10⁶ j
इसलिए 1 kwh =3.6*10⁶ j
मकानों मे बिजली के मेटेरो से बिजली के उपयोग का पठन बोर्ड ऑफ ट्रैड यूनिट (board of trade unit ) जिसे संचेप मे BOT यूनिट या केवल यूनिट लिखते हैं |
1 unit =1 bot यूनिट =1 kwh =3.6*10⁶ j
दोस्तों,उम्मीद है की आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी।


0 टिप्पणियाँ